Get App

क्या राष्ट्रपति भवन में दिखाई जाएगी रणबीर कपूर स्टारर रामायण? यश, साई पल्लवी को लेकर आई ये जानकारी

मेकर्स रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राजनीतिक नेताओं के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 14, 2026 पर 11:58 AM
क्या राष्ट्रपति भवन में दिखाई जाएगी रणबीर कपूर स्टारर रामायण? यश, साई पल्लवी को लेकर आई ये जानकारी
राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, 5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में खास मेहमानों और नेताओं को दिखाने की तैयारी है। लेकिन अभी इस इवेंट को मंजूरी नहीं मिली है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 ने मिड डे के हवाले से बताया है, मेकर्स 5 नवंबर को फिल्म की रिलीज के दिन ही राष्ट्रपति भवन में इसकी खास स्क्रीनिंग कराने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए परमिशन लेने की प्रोसेस चल रही है। अभी पता नहीं चला है कि इवेंट होगा या नहीं।

स्क्रीनिंग में शामिल होंगे ये सितारे

अगर स्क्रीनिंग को मंजूरी मिल जाती है, तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल निभा रहे हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें