Ramayana Tickets Price: 200 से 3000 रुपए तक, जानें 'रामायणम्' की नॉर्मल से प्रीमियम सीट का कितना है टिकट प्राइस

Ramayana Tickets Price: 'रामायणम् द राइज ऑफ अ लेजेंड' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म देखने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे चलिए बताते हैं।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित 'रामायणम् द राइज ऑफ अ लेजेंड' 5 नवंबर 2026 को दिवाली के समय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Ramayana Tickets Price: 'रामायणम् द राइज ऑफ अ लेजेंड' के टिकट 200 से लेकर 3,000 से ज्यादा की कीमत पर उपलब्ध हैं। यह कीमत सिनेमा हॉल, शहर, सीट की कैटेगरी और देखने के फॉर्मेट (जैसे 2D, 3D या IMAX) पर निर्भर करती है। दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म अपनी महंगी टिकट कीमतों की वजह से पहले ही चर्चा में आ गई है।

'वैरायटी इंडिया' के अनुसार सबसे सस्ता टिकट 200 का है, जो बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में स्थित 'KRG सौंदर्या महल' में कन्नड़ वर्जन के लिए है। वहीं दूसरी ओर मुंबई के लोअर परेल स्थित 'PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम' में IMAX स्क्रीनिंग के लिए एक प्रीमियम रिक्लाइनर सीट की कीमत ₹3,170 है।

अलग-अलग शहरों और सिनेमाघरों में टिकट की कीमतों में काफी अंतर है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कुछ टिकट कीमतों पर एक नजर डालते हैं। बेंगलुरु में डोड्डाबल्लापुरा के 'KRG सौंदर्या महल' में कन्नड़ वर्जन के टिकट ₹200 से शुरू हो रहे हैं। कुछ चुनिंदा 2D और 3D स्क्रीनिंग के टिकट ₹450 से ₹950 के बीच हैं।


दिल्ली में 'PVR ECX चाणक्यपुरी' में सुबह 9 बजे की 3D स्क्रीनिंग के टिकट की कीमत GST को छोड़कर लगभग ₹339 से ₹407 के बीच है। मुंबई में चर्चगेट स्थित 'EROS INOX IMAX सिनेमा' में सुबह 7:30 बजे की IMAX 3D स्क्रीनिंग के टिकट ₹530 से ₹680 के बीच हैं। 'PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम' में IMAX स्क्रीनिंग के लिए प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹3,170 है।

ये कीमतें उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। शो के समय सीटों की उपलब्धता, टैक्स और बुकिंग प्लेटफॉर्म के चार्ज के हिसाब से इनमें बदलाव हो सकता है। हो सकता है कि सभी सिनेमाघरों या अलग-अलग भाषाओं के वर्जन के लिए बुकिंग एक ही समय पर शुरू न हुई हो।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित 'रामायणम् द राइज ऑफ अ लेजेंड' 5 नवंबर 2026 को दिवाली के समय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हिंदू महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है।

इसकी कास्ट में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल शामिल हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और रानी कौशल्या के रूप में इंदिरा कृष्णन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।