Ramayana Worldwide Box Office Collection: 'रामायण पार्ट 1' ने अपनी पकड़ बना ली है। नितेश तिवारी की इस फिल्म ने थोड़ी धीमी शुरुआत करने के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। रविवार तक फिल्म ने भारत में तेजी से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनानी शुरू कर दी। इसके चलते पहले ही वीकेंड में फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन ₹500 करोड़ के पार पहुंच गया।
