Ramayana Worldwide Box Office Collection Day 8: नितेश तिवारी की 'रामायण' 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है। अपनी रिलीज के आठवें दिन (5 नवंबर) तक, 'रामायण' ने दुनिया भर में 1,033.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म की कुल कमाई (ग्रॉस) 675.05 करोड़ रुपये और नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये रही है।