Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कन्फर्म किया है कि 'रामायणम्' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगा। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, लेकिन अब ट्रेलर की तारीख के ऐलान के बाद फैन्स का उत्साह और बढ़ गया है।
