रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच उत्साह बना हुआ है और मुंबई के कुछ सिनेमाज में सुबह जल्दी से लेकर देर रात तक के शो रखे गए हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि 4 नवंबर को पेड प्रिव्यू शो भी रखे जाने की खबर है।
मुंबई में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शो
BookMyShow के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव में मिराज सिनेमाज में सुबह 6 बजे का शो रखा गया है। वहीं, कुछ सिनेमाज में रात 11:59 बजे फिल्म दिखाई जाएगी। मुंबई के कुछ प्रीमियम सिनेमाज में फिल्म के टिकट काफी महंगे हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक:
• PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम: IMAX 3D में प्रीमियम रिक्लाइनर टिकट की कीमत 2,770 रुपये तक है।
• मैसन INOX, जियो वर्ल्ड प्लाजा: यहां इनसिग्निया स्क्रीनिंग के टिकट करीब 2,620 रुपये से शुरू हैं।
'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल निभा रहे हैं। इनके आलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर भी नजर आएंगे।
पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री करने की घोषणा
पश्चिम बंगाल से फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के मौके पर ‘रामायण पार्ट 1’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया। ‘रामायण पार्ट 2’ भी अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज हो सकती है।
फिल्म रिलीज होने से पहले ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने पसंदीदा सिनेमाघर में इसे देख सकते है लेकिन बुकिंग से पहले शो का टाइम और टिकट प्राइस जरूर चेक कर लें।