रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच उत्साह बना हुआ है और मुंबई के कुछ सिनेमाज में सुबह जल्दी से लेकर देर रात तक के शो रखे गए हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि 4 नवंबर को पेड प्रिव्यू शो भी रखे जाने की खबर है।
