Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' अब दुनिया भर के और भी दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है! भारत और कई अन्य देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की अब हांगकांग में एंट्री होने जा रही है। फिल्म का पहला भाग, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana: Rise Of A Legend) नाम दिया गया है, 12 नवंबर 2026 को हांगकांग में रिलीज होगा। यह फिल्म हिंदी भाषा में दिखाई जाएगी, जिसमें चीनी और अंग्रेजी सबटाइटल्स होंगे।
हांगकांग के कई सिनेमाघरों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रशंसक मोंग कोक, लैंगहम प्लेस, प्रीमियर एलिमेंट्स, त्सुएन वान और क्वाइ फोंग के सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देख सकते हैं।
भारत में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने के बाद से ही 'रामायण' का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस पहले भाग को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 384 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तीसरे दिन इसने 69.80 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म का कुल वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें से तीसरे दिन 68.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जैसे-जैसे फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारतीय फिल्मों के लिए हांगकांग को भी एक महत्वपूर्ण बाजार माना जाता है।
'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है और इसे नमित मल्होत्रा और यश मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रणबीर, साई पल्लवी और यश के अलावा, इस फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अनुपम खेर, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेराय, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और अजिंक्य देव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।