क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने अपनी ग्लोबल रिलीज से पहले ही भारतीय दर्शकों के बीच अजीब सी चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग ग्रीक एपिक के एक अहम हिस्से और हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण के एक मशहूर पल के बीच समानताएं देख रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, में भी इस सीन की झलक दिखाई गई है। लेकिन यह सीन क्या है और इसकी तुलना रामायण से क्यों की जा रही है? आइए जानते हैं।
