Ranbir Kapoor watch: 'रामायणम्' के ट्रेलर लॉन्च पर रणबीर कपूर ने पहनी 78 लाख रुपये घड़ी, 'राम जन्मभूमि' से खास कनेक्शन

Ranbir Kapoor Watch: बेंगलुरु में 'रामायण' के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणबीर कपूर ने जैकब एंड कंपनी की घड़ी पहनी, जिसकी कीमत 78 लाख रुपये है। खास बात ये है कि इस घड़ी का राम मंदिर से खास नाता है।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 1:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेंगलुरु में हुए इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की कास्ट के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और रकुल प्रीत सिंह मौजूद थे।

Ranbir Kapoor Watch: रणबीर कपूर बेंगलुरु में 'रामायणम्' के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां वे अपने सह-कलाकारों के साथ नजर आए। इस इवेंट में जहां अभिनेता के शानदार लुक ने सबका ध्यान खींचा, वहीं उनकी कलाई पर बंधी एक लग्जरी घड़ी भी चर्चा का विषय बन गई।

रणबीर ने 'जैकब एंड कंपनी' (Jacob & Co.) की 'एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन' (Epic X Ram Janmabhoomi Rose Gold Special Edition) घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 78 लाख रुपये है।

अपनी भारी-भरकम कीमत के अलावा यह घड़ी अपने अनोखे डिजाइन के लिए भी जानी जाती है। इसमें राम जन्मभूमि से जुड़ी कई बारीक आकृतियां बनी हैं, जिनमें अयोध्या का राम मंदिर, भगवान राम (हाथ में धनुष लिए हुए) और भगवान हनुमान शामिल हैं।


'राम जन्मभूमि' घड़ी की खासियत

'जैकब एंड कंपनी' के 'एपिक एक्स' (Epic X) कलेक्शन का हिस्सा यह 'राम जन्मभूमि रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन' घड़ी आधुनिक घड़ी-निर्माण कला और धार्मिक प्रतीकों का एक बेहतरीन मिक्चर है।

'एपिक एक्स' सीरीज अपने खास डिजाइन और जालीदार काम (lattice-work) के लिए मशहूर है, लेकिन इस विशेष घड़ी में कुछ ऐसा है जो इसे कलेक्शन की बाकी घड़ियों से अलग बनाता है-इसमें राम मंदिर, भगवान राम और भगवान हनुमान की छोटी-छोटी प्रतिकृतियां (miniature replicas) बनी हुई हैं।

इस घड़ी में रोज गोल्ड का केस और नारंगी रंग का स्ट्रैप है, जिसमें एक पिन बकल लगा है। घड़ी का रोज गोल्ड क्लैस्प (clasp) बकल के रंग से मेल खाता है, जबकि नारंगी स्ट्रैप इसे एक आकर्षक लुक देता है। कुल मिलाकर इसका जटिल डिजाइन और चमकीले रंगों का इस्तेमाल इसे बेहद खास बनाता है।

'जैकब एंड कंपनी' ने 2015 में 'एपिक एक्स' कलेक्शन पेश किया था। इसके बाद 2022 में इसे बड़े स्तर पर री-डिजाइन किया गया, जिसमें कई सुधार किए गए और नई चीजों का इस्तेमाल किया गया। 'राम जन्मभूमि' एडिशन उसी डिजाइन शैली पर आधारित है, जिसमें इस पवित्र हिंदू स्थल से प्रेरित तत्वों को शामिल किया गया है।

'जैकब एंड कंपनी' की 'एपिक एक्स राम जन्मभूमि' घड़ी की कीमत

रणबीर कपूर द्वारा पहनी गई इस 'रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन' घड़ी की कीमत 78 लाख रुपये है। इस घड़ी के अन्य वर्जन भी अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनमें 'टाइटेनियम एडिशन' (Titanium Edition) शामिल है, जिसकी कीमत 35.88 लाख रुपये है। दूसरी ओर गोल्ड एडिशन वेरिएंट्स की कीमत 83 लाख रुपये से शुरू होकर 1.08 करोड़ रुपये तक जाती है।

रामायणम् फिल्म के बारे में

बेंगलुरु में हुए इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की कास्ट के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और रकुल प्रीत सिंह मौजूद थे। इस इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और कंपोजर ए.आर. रहमान भी शामिल हुए। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​व यश द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।