Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में एक और बड़ा सम्मान हासिल किया है। उन्हें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न' (IFFM) में एक्टिंग में बेहतरीन काम के लिए एक खास सम्मान दिया गया। यह सम्मान उनकी यादगार परफॉर्मेंस और भारत व दुनिया भर के दर्शकों पर उनके गहरे असर को देखते हुए दिया गया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में रानी के योगदान और हिंदी फिल्मों की कहानियों व किरदारों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को मान्यता देता है।