Viral Video: रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन को यादगार बना दिया। उन्होंने बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गानों में से एक पर साथ में डांस किया। इस शानदार शाम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों अपनी 2014 की फिल्म 'गुंडे' के हिट गाने 'तूने मारी एंट्रीयां' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
