Get App

Ranveer Singh: 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करने से रणवीर सिंह ने किया साफ इनकार, 18 महीने तक नहीं देंगे कोई भी इंटरव्यू

Ranveer Singh: रणवीर सिंह जल्द ही 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह फ़िल्म दुनिया के खत्म होने के बाद की ज़ॉम्बी थ्रिलर है। इस बीत खबर है कि एक्टर डॉन 3 पर हुए विवाद को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं करने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 1:28 PM
Ranveer Singh: 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करने से रणवीर सिंह ने किया साफ इनकार, 18 महीने तक नहीं देंगे कोई भी इंटरव्यू
कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों के कारण रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रणवीर प्रोडक्शन में बार-बार हो रही देरी और फाइनल स्क्रिप्ट तैयार न होने से नाखुश थे।

Ranveer Singh: 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अब खबर है कि एक्टर ने कम से कम अगले 18 महीनों तक इस मामले पर कुछ न बोलने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक रणवीर ने अपनी अगली फिल्म, जय मेहता की 'प्रलय' के रिलीज़ होने तक किसी भी रिपोर्टर से बात न करने का फ़ैसला किया है।

'फ्री प्रेस जर्नल' के अनुसार, एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने कहा, "मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला था। उन्होंने मुझसे कहा कि वह 'डॉन 3' विवाद पर कोई बात नहीं करेंगे और न ही कम से कम 18 महीनों तक कोई इंटरव्यू देंगे। 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच हुआ विवाद बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया है।

कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों के कारण रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रणवीर प्रोडक्शन में बार-बार हो रही देरी और फाइनल स्क्रिप्ट तैयार न होने से नाखुश थे।

शुरुआत में जो मामला सिर्फ़ कास्टिंग में बदलाव जैसा लग रहा था, वह अब कानूनी विवाद बन गया है। अख्तर की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने 45 करोड़ रुपये के मुआवज़े की मांग की है और 'फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ़ बैन का निर्देश जारी किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें