Pralay: 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद रणवीर सिंह एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता निर्देशक जय मेहता की थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के साथ रणवीर एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
