Dhurandhar: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'धुरंधर' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। टूजर को लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब इसके सेट से लीक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर हाथों में बंदूक लिए एक शख्स के पीछा जाते दिख रहे हैं।
इस लीक हुए वीडियो में Ranveer Singh एक सीन को करते हुए दिख रहे हैं। वो काले कपड़ों में हैं... हाथ में बंदूक लिए किसी को दौड़ाते हुए उसका पीछा कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो पंजाब के सेट से वायरल हुआ है। रणवीर अभी वहीं शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तान का झंडा भी नजर आ रहा है। फैंस को फिल्म की कहानी में भारत और पाकिस्तान का एंगल नजर आ रहा है, जिससे ये जबरदस्त होने वाली है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।