बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। कई सेलेब्स अपने बेडरुम सीक्रेट्स के बारे में भी खुलकर लोगों के सामने बात करते हुए झिझकते नहीं है। ऐसे ही कुछ स्टार्स के नाम हम आपको बताएंगे, जिन्होंने दुनिया के सामने माना कि वह वन नाइट स्टैंड कर चुके हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह का है। रणवीर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शॉकिंग खुलासा किया था। एक्टर ने कहा था कि 12 साल की ऐज में उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। चिट चैट के दौरान यह भी माना था कि उन्होंने एक से ज़्यादा वन नाइट स्टैंड किए हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी इस लिस्ट में आता हैं। उन्होंने अपनी किताब एन ऑर्डिनरी लाइफ में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर लिखा है। उन्होंने अपने मुश्किल दिनों में हुई फ़्लिंग्स के बारे में बताया। इसमें न्यूयॉर्क में एक वेट्रेस के साथ वन-नाइट स्टैंड का भी जिक्र किया गया है। वेट्रेस ने उन्हें उनकी एक फिल्म के किरदार से पहचान लिया था। उनकी किताब में लिखा है- हमने बात की और बस इतना ही कहूंगा कि जो न्यूयॉर्क में होता है, वह न्यूयॉर्क में रहता है।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी दुनिया के सामने मान चुके हैं कि उनके रिलेशनशिप की शुरुआत वन नाइट स्टैंड की वजह से हुई थी। कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैं कश्मीरा से जयपुर में फिल्म सेट पर मिला था। वहां हम दोस्त बन गए। एक बार कश्मीरा ने मुझे अपने कमरे में डिनर के लिए बुलाया वहीं रात हसीन हुई। वन नाइट स्टैंड से ही हमारा रिलेशनशिप स्टार्ट हुआ था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शनाया कपूर के पेरेंट्स का रिश्ता भी वन नाइट स्टैंड से स्टार्ट हुआ था। महीप कपूर और संजय कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। महीप ने रौनक रजनी को दिए इंटरव्यू में संजय कपूर के साथ लव स्टोरी का खुलासा करते हुए कहा था- मैंने संजय के साथ वन नाइट स्टैंड किया था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि उसी शख्स से मैं आगे जाकर शादी करुंगी। मैंने उनकी पार्टी गेटक्रैश में गई थी।