Exclusive: 'नेटवर्क मार्केटिंग' की पोल खोलती है 'द पिरामिड स्‍कीम', सीरीज को लेकर रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे और परमवीर चीमा ने खोले ढेर सारे राज

Exclusive: 'द पिरामिड स्‍कीम' प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। इस बीच रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे और परमवीर चीमा ने मनी कंट्रोल हिंदी से खास बातचीत में सीरीज को लेकर कई बड़े राज खोले हैं।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 1:36 PM
'द पिरामिड स्‍कीम' की तो इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के साथ कई और दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

Exclusive: 'द पिरामिड स्‍कीम' प्राइम वीडियो पर 5 जून से स्ट्रीम होना शुरू कर रही है। सीरीज में रणवीर शौरी, परमवीर चीमा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल में ही अपनी सीरीज को लेकर रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे और परमवीर चीमा ने हमसे बात की है। उन्होंने सीरीज के आईडिया, हसल कल्चर, नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड और इंडस्ट्री में वर्किंग ऑवर्स को लेकर चल रही बहस पर खुलकर बात की है।

जब हमने श्रेयांश पांडे से 'द पिरामिड स्‍कीम' के आईडिया को लेकर सवाल किया तो उन्होंने शॉकिंग जवाब दिया। डायरेक्टर ने बताया कि ऐसी बहुत सी कंपनीज हमारे घरों में...रिश्तेदारों के घरों में...सोसाइटीज में आती जाती रही है। ये आईडिया ऐसा है जो आपके घर खुद आता है और लिविंग रूम में बैठकर चूना लगाता है। आप इससे बच नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ सीरीज के राइटर की फैमली में हुए एक इंसीडेंट पर बेस्ड हैं। 10 से 11 साल पहले उनके रिश्तेदार ने ऐसी स्कीम उन्हें बेचने की कोशिश की थी। तो ये बात उनके जहन में बसी थी। पहले वह फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन फिर हमने सीरीज तैयार की। 15 साल से ज्यादा हमने इस कहानी को जिया है।

सीरीज आपको कही न कही बताती है कि लालच बुरी बला है। लेकिन आज के दौर में सोसाइटी के बीच अपनी पैठ बनाने के चलते लोग का किसी भी तरीके स्टेटस मेंटेन करना कही न कहीं हसल कल्चर को बढ़ावा देता है। एक्टर ने इस बात से अपनी सहमती जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे देश की आबादी बहुत है और मौके कम है। तो जिसे जो और जैसा मौका मिलता है पैसे कमाने का वह उसके पीछे भागने लगता है। वहीं सोशल मीडिया के इस युग में ये खेल ज्यादा खेले जा रहे हैं। आज के टाइम में हर दूसरा आदमी ऐसी स्कीम में फंसता दिखेगा।


हरिद्वार के बैकग्राउंड में रची इस सीरीज में परमवीर चीम का किरदार लालच में फंसता दिखता है। उनके किरदार और हरिद्वार के एक्सपीरिएंस के बारे में पूछने पर एक्टर ने कहा कि ये किरदार सिंपल है पर पर आपको माइंड में हिट करता है। कैसे एक सिंपल सा इंसान लालच में फंसता चला जाता है। वहीं रही हरिद्वार की बात तो उसका अनुभव बहुत ही शानदार था। हम रोज सुबह गंगा जी के दर्शन करते हैं। मेरे लिए खास दिन था जब हमने राम झूला पर शूट किया था। हम नॉर्मल भी वन लाइनर मारते हुए बात करते थे। और सबसे खास था मेरे ड्राइव का रोज सुबह एक शिव भजन चलाना....इस गाने को मैं रोज सुबह सुनता था। बहुत शानदार दिन बीते हमारे।

'द पिरामिड स्‍कीम' टीम से हमने इंडस्ट्री में इंफ्लूएंसर को कास्ट करने को लेकर छिड़ी बहस पर भी सवाल किया, जिस पर श्रेयांश ने कहा कि हल्ला गुल्ला करने का इस मामले में कोई तुक नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि कास्ट किया गया इंफ्लूएंसर ऐसा काम कर देता है जो एक्सपीरिएंस एक्टर ने नहीं कर पाते...कई बार वह अच्छे नहीं होते हैं। वह अपना फैंन बेस तैयार करके आ रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है।

हमने रणवीर शौरी और परमवीर से 8 ऑवर शिफ्ट और इंडस्ट्री में काम के बढ़ते दवाब को लेकर भी सवाल किए, जिस पर दोनों ने अपनी-अपनी राय रखी। रणवीर ने कहा कि अगर सच कहूं तो फिल्मों से ज्यादा ये दवाब टीवी पर होता है। मैं खुद टीवी करके आया हूं, तो अगर वाकई सुधार की जरूरत कही है तो टीवी इंडस्ट्री में है फिल्मों से ज्यादा। वहीं परवीर चीमा ने कहा कि अगर मेरा काम मेरे 2 घंटे ज्यादा करने से बहतर से बेहतरीन हो रहा है तो मैं क्यों न ज्यादा काम करूं। अगर थोड़ा ज्यादा समय लगकर चीज अच्छी बनती है तो इसमें कोई परेशानी हैं। फिर यह आपकी सिचुएशन पर डिपेंड करता है।

बात करें 'द पिरामिड स्‍कीम' की तो इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के साथ कई और दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।। TVF की यह नई सीरीज अमीर बनने का सपना बेचने वाले नेटवर्क मार्केटिंग पोल नजर आने वाली है। सीरीज का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। वहीं सीरीज भी 5 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।