Exclusive: 'द पिरामिड स्कीम' प्राइम वीडियो पर 5 जून से स्ट्रीम होना शुरू कर रही है। सीरीज में रणवीर शौरी, परमवीर चीमा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल में ही अपनी सीरीज को लेकर रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे और परमवीर चीमा ने हमसे बात की है। उन्होंने सीरीज के आईडिया, हसल कल्चर, नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड और इंडस्ट्री में वर्किंग ऑवर्स को लेकर चल रही बहस पर खुलकर बात की है।
