Get App

Cocktail 2 Trailer: 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर को मिले प्यार से रश्मिका मंदाना का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

Cocktail 2 Trailer: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' के ट्रेरल ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म 19 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 2:26 PM
Cocktail 2 Trailer: 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर को मिले प्यार से रश्मिका मंदाना का दिल हुआ गार्डन-गार्डन
ट्रेलर में पॉपुलर गाना 'तुम ही हो बंधु' को दिखाया गया है, जो पहली फिल्म 'कॉकटेल' की याद दिलाता है।

Cocktail 2 Trailer: 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों को थैंक्यू कहा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर को मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर रश्मिका मंदाना ने ट्रेलर साझा किया और प्रशंसकों को उनकी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के लिए थैंक्यू कहा। इवेंट में बोलते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा था, “मेरे लिए, कॉकटेल 2 प्यार, दोस्ती और लाइफ को समझने के साथ आने वाली सभी इमोशन का एक खूबसूरत मिक्स है। ट्रेलर दीया, एली और कुणाल की दोस्ती और मस्ती को बखूबी दिखाता है। दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ फिल्म देखने जाएं और बड़े पर्दे पर इस अनुभव का आनंद लें।”

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर शाहिद कपूर के किरदार कुणाल के प्रेम, दोस्ती और रिश्तों के बदलते रूप पर अपने विचार शेयर करने से शुरू होता है। वह नए रिश्तों की तुलना रोमांचक नए अनुभवों से करते हैं। कुणाल कहता है कि जब भी कोई रिश्ता नया होता है, वह रोमांचक होता है क्योंकि वह नया है। नए दोस्त मज़ेदार होते हैं, क्योंकि उनकी कहानियां हमें दिलचस्प लगती हैं। हम अपने पुराने दोस्तों से वही कहानियां सुनते-सुनते थक जाते हैं।

लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह है, जिसमें हमें दो रातों तक चैन की नींद आती है। लेकिन जब प्यार दोस्ती में बदल जाता है और प्यार दोस्ती में एंटर कर जाता है, तो इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है...तभी कृति सेनन का किरदार एली मजाकिया अंदाज़ में माहौल को हल्का कर देती है। “जैसे थ्रीसम?”।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें