Mysaa teaser: रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म 'मैसा' (Mysaa) के लिए दमदार एक्शन सीन्स किए हैं। रविवार शाम को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें यह एक्ट्रेस का अलग अंदाज दिख रहा है। फिल्म की पहली झलक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। कई लोगों ने कहा कि वे रश्मिका को बिना किसी ग्लैमर के एक बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।
