Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है, जिसका पहले भाग का बजट ₹1600 करोड़ बताया जा रहा है। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा VFX और CGI के जरिए शानदार विज़ुअल्स तैयार करने में खर्च किया गया है। लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा भव्य प्रोडक्शन डिजाइन पर भी खर्च हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के आर्ट डायरेक्टर ने बताया कि रावण का सिंहासन, उड़ने वाला पुष्पक विमान और यहां तक कि शूर्पणखा का रथ जैसी भव्य चीजें असल मॉडल थीं, जिन्हें बहुत अधिक लागत लगाकर बड़ी मेहनत से तैयार किया गया था।
