जब सांसद जी बने डांडिया किंग, रवि किशन के गरबा ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

रवि किशन का गरबा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके डांस मूव्स को लेकर मीम्स बन रहे हैं। इससे पहले उनका 'गुच्ची वॉक' और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' डायलॉग भी खूब चर्चा में रहा था।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुच्ची वॉक के बाद अब रवि किशन का गरबा डांस वायरल हुआ, यूजर्स मीम्स बनाने में जुटे है।

एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का एक इवेंट में गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके डांस पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में रवि किशन युवाओं के बीच भी काफी पॉपुलर हुए हैं। उनके डांस स्टेप्स, चलने के अंदाज और मजेदार डायलॉग्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

रवि किशन के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। उनके वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि भारत में मीम्स की एक और लहर आने वाली है। दूसरे यूजर ने कहा कि रवि किशन जहां भी जाते हैं, वायरल होना उनके पीछे-पीछे चला आता है।

गुच्ची वॉक से भी हुए थे वायरल


रवि किशन का यह पहला वीडियो नहीं है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले उनका 'गुच्ची वॉक' काफी वायरल हुआ था। एक इवेंट में उनके चलने के खास अंदाज को लोगों ने मीम बना दिया था। बाद में रवि किशन ने बताया था कि उनका यह अंदाज पहले से तय नहीं था। स्टेज पर जगह कम होने के कारण वे किनारे से जाने की कोशिश कर रहे थे।

'मनी फॉलोज माय ब्रदर' डायलॉग भी हुआ मशहूर

रवि किशन का 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' डायलॉग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उनके डांस और हाव-भाव पर कई मीम्स और रील्स बनाई गई हैं। अगस्त में 'मिर्जापुर: द मूवी' के एल्बम लॉन्च पर भी उन्होंने डांस किया था। इस दौरान दिव्येंदु और अली फजल भी उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

रवि किशन की पॉपुलैरिटी अब फिल्मों और पॉलिटिक्स के साथ सोशल मीडिया पर भी बढ़ रही है। सितंबर में दिल्ली में उनके नाम पर एक थीम पार्टी रखी गई थी, जहां युवाओं ने उनके लुक, डायलॉग और डांस स्टेप्स की नकल की। रवि किशन खुद भी अपने ऊपर बने मीम्स को पसंद करते हैं और उनका मजा लेते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।