ग्लोबल म्यूजिक आइकन और 'फेंटी ब्यूटी' की मालकिन रिहाना इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनका यह सफर सिर्फ व्यावसायिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। रिहाना ने मुंबई स्थित अंबानी निवास 'एंटीलिया' में एक ऐसी दोपहर बिताई, जिसने न केवल इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव को भी बखूबी दर्शाया है।
