Golmaal 5 Release Date: रोहित शेट्टी 'गोलमाल' गैंग के साथ लगभग एक दशक बाद बड़े पर्दे पर फिर से मस्ती-मजाक का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। इस पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म जल्द ही आ रही है, जिससे दर्शक को एक बार फिर खूब सारी मस्ती, हंसी और जाने-पहचाने चेहरों को देखने का मौका मिलेगा। अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के साथ-साथ अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी की रिलीज डेट भी तय हो गई है।
