Roopal Tyagi Wedding: 'सपने सुहाने लड़कपन' की 'गुंजन' बनी दुल्हन, लाल जोड़े में एक्ट्रेस ने खूबसूरत फोटोज की शेयर

Roopal Tyagi Wedding: फेमस कोरियोग्राफर और टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपनी फोटोज को शेयर किया।

अपडेटेड Dec 07, 2025 पर 14:38
Story continues below Advertisement
टीवी के पॉपुलर शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन को अपना रियल लाइफ मयंक मिल चुका है।

जी हां, गुंजन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) ने सात फेरे ले लिए हैं।

36 साल की उम्र में रूपल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंगेतर बने नोमिश भारद्वाज (Nomish Bhardvaj) से शादी की है।

एक्ट्रेस ने अपने दुल्हन लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

रूपल त्यागी को फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। फोटोज में वह लाल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आमतौर पर एमराल्ड ज्वेलरी कैरी करते हैं, लेकिन उन्होंने असली सोने के गहनों से अपना लुक को निखारा है।

रूपल त्यागी के लहंगे पर 'Roonom' लिखा है। ये एक्ट्रेस और उनके दूल्हे के नाम से बना हैशटैग है।

उन्होंने हैवी ज्वेलरी को छोड़ मल्टीलेयर्ड गोल्ड नेकलेस और चोकर के साथ मिनिमल लुक रखा है।