सावन का मन भावन महीना 10 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस खास मौके पर आप यलो यानी पीली साड़ी में बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।
सबसे पहले हम बात दीपिका पादुकोण के लुक की करेंगे। एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक बेहद सिंपल और स्टाइलिश है। खास बात ये हैं दीपिका की साड़ी में यलो ग्रीन का लाइट कॉम्बिनेशन भी है।
अलिया भट्ट का ये यलो शीफॉन साड़ी लुक बेहद सिंपल और खूबसूरत है। ऐसी साड़ी हर मार्केट में आसानी से बजट के अंदर उपलब्ध होती है।
कियारा आडवाणी का लुक आप सावन की पूजा के दौरान भी रिक्रिएट कर सकते हैं। ये उन महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं, जिन्हें साड़ी में थोड़ा वर्क पसंद हैं।
अनन्या पांडे का ये यलो साड़ी लुक लड़कियों के लिए बेस्ट है। सिंपल और लुक कैरी कर आप कहीं भी घूम सकती हैं।
जहान्वी कपूर का ये लुक सिंपल के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी है। इसे रिक्रिएट करना जरा भी मुश्किल नहीं।
सारा अली खान वैसे तो हर लुक में ही कहर ढाती हैं। लेकिन उनका ये लुक सावन के लिए परफेक्ट है।
मानुषी छिल्लर इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को आप पूजा पाठ के लिए भी रिक्रिए कर सकते हैं।
करीना कपूर खान का ये यलो साड़ी लुक फैंस का काफी पसंदीदा है। इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
शनाया कपूर का ये यलो साड़ी लुक ट्रेवलिंग के लिए भी एकदम परफेक्ट है।
Story continues below Advertisement
अपनी सादगी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली कैटरीना कैफ का ये लुक आपको रॉयल फील देगा।