
सुरवीन ने ओटीटी पर कई शानदार सीरीज करके दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।
सुरवीन सेक्रेड गेम्स, रंगबाज, पार्च्ड जैसे ओटीटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि साल 2025 में वे ओटीटी पर सबसे ज्यादा सफल रही हैं।
साल की शुरुआत में, अभिनेत्री ने क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 में से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी।
इसके बाद वे वाईआरएफ की सीरीज मंडला मर्डर्स में दिखाई दी। इस नेटफ्लिक्स शो में भी एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया।
हालांकि मंडला मर्डर्स में अनन्या भारद्वाज के किरदार में सुरवीन चावला मुख्य भूमिका नहीं थी, लेकिन उन्होंने पावरफुल परफॉर्मेंस दी।
अब वह जल्द ही प्राइम वीडियो की सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज़ 'अंधेरा' में अपनी दमदार अदाकारी दिखाती नजर आने वाली है।