Diwali 2025: सोहा अली खान ने धूमधाम से मनाया धनतेरस, करीना कपूर से लेकर करिश्मा तक आईं नजर

Diwali 2025: सोहा अली खान के घर बीती शाम धूमधाम से धनतेरस मनाया गया है। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आय़ा, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 11:35
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर धनतेरस पूजा की फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में उनका पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है।
सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर धनतेरस पूजा की फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में उनका पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है।

तस्वीरों में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो सभी ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। वहीं सैफ का बंगाली लुक काफी कूल और अच्छा लग रहा है।

वहीं सोहा भी रेड कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं, जबकि करीना का ग्रे शरारा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

करिश्मा और अमृता भी सिंपल और सोवर लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर खान और सोहा अली खान की जोड़ी एकदम परफेक्ट हैं। लोगों को इनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है।

सोहा ने अपने हेल्पर्स के साथ भी फोटोज को शेयर किया है, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं इनाया के साथ एक्ट्रेस की क्यूट तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। सोहा ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।