बॉलीवुड के 'नवाब' यानी सैफ अली खान एक बार फिर पर्दे पर एक जटिल और गंभीर भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म में सैफ एक ऐसे पुलिस अधिकारी 'पवन' की भूमिका निभा रहे हैं, जो जिम्मेदारी और निजी संकट के बीच फंसा हुआ है।
