Saif Ali Khan: पिता से मजाक करना इब्राहिम को पड़ा भारी, सैफ अली खान बेटे को किया ऐसा रोस्ट फैंस की छूटी हंसी

Saif Ali Khan: आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि बेटा कितना भी तेज हो....पर बाप...बाप ही होता है। कुछ ऐसा ही देखने को सैफ अली खान और इब्राहिम के बीच में। दोनों की मजेदार चिट-चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इब्राहिम ने यह भी कहा कि उन्हें थोड़े मॉडर्न कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी वह सैफ की टी-शर्ट और बंदाना उधार ले लेते हैं।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली पोस्ट ने ही फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बीते दिनों उन्होंने पटौदी लाइब्रेरी के पास निकलवाईं तस्वीरें शेयर करके इंस्टाग्राम पर कदम रखा। इन तस्वीरों ने काफी चर्चा बटोरी। यूजर्स की तरह उनके बेटे और एक्टर इब्राहिम अली खान को भी यकीन नहीं हुआ कि उनके पिता इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। दोनों के बीच की इस मजेदार नोकझोंक ने सबका ध्यान खींच लिया है।

इब्राहिम अपने पिता को इस प्लेटफॉर्म पर देखकर हैरान रह गए और पूछा, "क्या ये आप हैं, अब्बा? नहीं ना?" जवाब में सैफ ने इब्राहिम की बचपन की एक पुरानी फोटो शेयर की और पूछा कि क्या इसमें दिख रहा छोटा बच्चा मई 2008 में पैदा हुआ इब्राहिम है। इब्राहिम ने भी इस मजाक में साथ देते हुए कहा, "शायद हां।"

उनकी यह मजेदार बातचीत देखकर कई लोग हंस पड़े। पिता-बेटे की इस जोड़ी को ऑनलाइन एक-दूसरे के साथ मजाक करते देखना लोगों को बहुत अच्छा लगा। 'एले' (Elle) के साथ एक पुराने इंटरव्यू में इब्राहिम ने बताया था कि वह अपने माता-पिता सैफ अली खान और अमृता सिंह से क्या सीखना या अपनाना चाहते हैं।


इब्राहिम ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे उनके शानदार करियर से कुछ भी नहीं चाहिए। मैं एक एक्टर के तौर पर अपना रास्ता खुद बनाना चाहता हूं। शायद मेरे पिता का नेशनल अवार्ड और मेरी मां का डेब्यू - बस इतना ही।"

इब्राहिम अली खान ने अपनी फैशन पसंद के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उनके पिता, सैफ अली खान, उनके स्टाइल को प्रभावित करते हैं। उनका मानना ​​है कि उनके पिता के कपड़े पहनने का अंदाज एकदम अलग है। इसलिए उनकी नकल करने का कोई मतलब नहीं बनता। हालांकि सैफ की कुछ फैशन पसंदों का इब्राहिम पर असर पड़ा है, जैसे कि जींस, बंदाना, कुर्ते और जैकेट।

साथ ही इब्राहिम ने यह भी कहा कि उन्हें थोड़े मॉडर्न कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी वह सैफ की टी-शर्ट और बंदाना उधार ले लेते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।