Get App

Saif Ali Khan: सालों तक सीक्रेट अकाउंट रखने के बाद सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर मारी ऑफिशियली एंट्री, शेयर की पहली फोटो

Saif Ali Khan: दो साल पहले एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि उन्हें इंस्टाग्राम ब्राउज करना पसंद नहीं है। अब एक्टर फाइनली इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली एंट्री कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली फोटो भी शेयर की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 3:36 PM
Saif Ali Khan: सालों तक सीक्रेट अकाउंट रखने के बाद सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर मारी ऑफिशियली एंट्री, शेयर की पहली फोटो
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह हैं। काम की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार 'दायरा' में और सैफ 'हैवान' में नजर आए थे।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान आखिरकार 'सैफ अली खान पटौदी' के नाम से इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। अभी उनके ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट और एक फॉलोअर है। यह अकाउंट करीना कपूर खान को फॉलो कर रहा है। हालांकि अभी उन्होंने अपने बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम और बहनों सबा और सोहा को फोलो नहीं किया है।

एक शेयर करते हुए सैफ अली खान ने कैप्शन में लिखा- "पटौदी लाइब्रेरी... किताबों को उनके कवर से परखना..." कैरोसेल तस्वीरों में से एक में सैफ किताब पढ़ते हुए दिख रहे हैं, जो उनका पसंदीदा शगल है।

दो साल पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि उन्हें इंस्टाग्राम ब्राउज करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे पास इंस्टाग्राम ऐप है और एक सीक्रेट अकाउंट भी है। मैं कभी-कभी इसे ब्राउज करता हूं, लेकिन मुझे इसमें ज्यादा मजा नहीं आता। जब भी मैं इसे थोड़ी देर के लिए ब्राउज करता हूं तो मैं इसे डिलीट करने का वादा तो करता हूं, लेकिन आखिर में इसे डिलीट नहीं करता।"

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला क्यों किया। एक्टर ने कहा था कि वह अपनी कोई खास इमेज नहीं बनाना चाहते थे और न ही अपने बारे में पोस्ट शेयर करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी स्थिति में नहीं फंसना चाहता जहां मुझे दूसरों की चीजें पोस्ट करनी पड़ें। मुझे इस बात से बहुत सुकून मिलता है कि कोई भी मुझसे किसी चीज को प्रमोट करने के लिए नहीं कहता, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। इसलिए मुझे काफी शांति और सुकून मिलता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें