Saif Ali Khan: 'इससे ​​ज्यादा बोरिंग कुछ नहीं है...', वाइफी करीना कपूर संग फिल्मों में काम करने पर सैफ अली खान ने किया शॉकिंग रिएक्ट

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने बताया कि वह और करीना कपूर एक साथ फिल्में करने से क्यों बचते हैं। उनका कहना है कि कंफर्ट से काम करने की आदत केमिस्ट्री को इफेक्ट करती है।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
सैफ ने कहा, “मुझे हमेशा से लगता आया है कि कुछ बोरिंग पेश करना बहुत आसान है। पर्दे पर एक साथ एक प्यारे से ऑफ-स्क्रीन कपल को देखना बेहद बोरिंग होता है।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे चहेती ऑफ-स्क्रीन जोड़ी, बार-बार साथ में काम करने वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट ठुकराते रहे हैं, जिससे सैफ और करीना के फैंस काफी निराश हैं। हाल ही में हुई बातचीत में सैफ ने खुलासा किया है कि वे साथ में काम करने से क्यों बचते हैं और यह भी बताया है कि क्या हम उन्हें कभी किसी फिल्म में एक साथ देख पाएंगे या नहीं।

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए सैफ अली खान ने करीना के साथ काम न करने के पीछे कंफर्ट को एक बड़ा कारण बताया। एक्टर ने कहा कि उनका मानना ​​है, "अनकंफर्ट और अनबन से अच्छी केमिस्ट्री बनती है। उन्होंने आगे कहा- कंफर्ट खासकर अगर मैं उनकी सहजता को लेकर ज्यादा चिंतित हूं, तो यह अभिनय करने का अच्छा तरीका नहीं है।

असल ज़िंदगी के कपल को कास्ट करने के बारे में अपने विचार बताते हुए सैफ ने कहा, “मुझे हमेशा से लगता आया है कि कुछ बोरिंग पेश करना बहुत आसान है। पर्दे पर एक साथ एक प्यारे से ऑफ-स्क्रीन कपल को देखना बेहद बोरिंग होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ मैं बिल्कुल काम नहीं करूंगा।


नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ ‘मर्डर मिस्ट्री’ का ज़िक्र करते हुए सैफ ने कहा, “मैं उस मर्डर मिस्ट्री के बारे में सोचता रहता हूं, जिसमें मैंने जेनिफर एनिस्टन और एडम सैंडलर को देखा था। आगे कहा कि पति-पत्नी का एक मर्डर मिस्ट्री के ज़रिए अपनी मैर्ड लाइफ में फिर से रोमांच जगाना… यह काफी मज़ेदार था। तो शायद ऐसी ही कोई चीज़ आगे भी हो सकती है।”

सैफ अली खान ने भविष्य में अपनी पत्नी के साथ काम करने की संभावना पर भी विचार व्यक्त किया और कहा कि हालांकि ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट को बहुत सावधानी से शुरू करना होगा ताकि पिछली गलतियों से बचा जा सके, लेकिन उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ काम करना एक “सम्मान” होगा और अंत में कहा, “वह एक शानदार अभिनेत्री और एक शानदार व्यक्तित्व हैं।”

सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी, उस समय करीना शाहिद कपूर के साथ रिश्ते में थीं। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना और सैफ करीब आ गए, जिसके चलते करीना ने शाहिद से रिश्ता तोड़ लिया था। कुछ साल डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। अब यह जोड़ा दो बेटों, तैमूर अली खान (जन्म 2016) और जहांगीर अली खान (जन्म 2021) के माता-पिता हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।