Get App

Saiyaara Box Office Records: 'सैयारा' ने थिएटर्स में किया धमाका, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रच दिया इतिहास

अहान पांडे और अनीत पड्डा, बॉलीवुड की इस नई जोड़ी ने बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा दी है. 'सैयारा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. डायरेक्‍टर मोहित सूरी ने एक बार फिर साबित कर ही दिया कि जब बात इश्‍क और इसके दर्द को पर्दे पर उतारने की आती है, तो उन जैसी 'आश‍िकी' कोई नहीं कर पाता. फैंस का दिल जीतने के साथ ही सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबरतोड़ कमाई की है.

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 14:53
Saiyaara Box Office Records: 'सैयारा' ने थिएटर्स में किया धमाका, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रच दिया इतिहास

वीकेंड पर कमाल की परफॉरमेंस देने के बाद सबके मन में ये सवाल था कि क्या 'सैयारा' का क्रेज मंडे को कैसा रहेगा? इस सवाल का जवाब आ चुका है और इस फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में इस साल की कई हिट्स को पीछे छोड़ दिया है ।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के लिए थिएटर्स में हर दिन ऐसी भीड़ जुट रही है कि सब हैरान हैं. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऐसा कमाल दिखाया है कि एक्सपर्ट्स लंबे समय तक याद रखेंगे. शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड 'सैयारा' ने थिएटर्स में जो कमाल किया उसका असर बॉक्स ऑफिस के आकड़ों पर नजर आ रहा है।

शुक्रवार को 22 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली 'सैयारा' ने शनिवार को 26.25 करोड़ और रविवार को 35.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ पहला वीकेंड बहुत दमदार तरीके से बिताया और कई फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए।

वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में जहां बड़ी-बड़ी फिल्मों की ऑडियंस में कमी नजर आने लगती है, वहीं 'सैयारा' के शोज में सोमवार सुबह से वैसी ही भीड़ नजर आई जैसी रिलीज वाले दिन थी. बल्कि कई जगहों पर ऑडियंस की ऑक्यूपेंसी सोमवार को बेहतर थी।

शायद ही आपने किसी फिल्म को लेकर ये सुना होगा कि सोमवार को किसी फिल्म ने अच्छी कमाई की है लेकिन आपको बता दें कि मंडे की कमाई के साथ 'सैयारा' ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म 'छावा' ने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब 'सैयारा' 100 करोड़ तक पहुंचने वाली साल की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें