Battle Of Galwan Film: 'बैटल ऑफ गलवान' भारत और चीन के बीच उस क्रूर लड़ाइयों में से एक पर आधारित है, जिसमें एक भी गोली नहीं चलाई गई। मोशन पोस्टर में भारतीय सेना के गर्व को बखूबी दर्शाया गया है। जून 2020 में भारत और चीन सेना के बीच लद्दाख में गलवान घाटी में संघर्ष हुआ था।
Battle Of Galwan Film: 15 जून को हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के जवान हताहत हुए थे। इस लड़ाई में लाठी और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई की गई थी। भारतीय जवानों ने बिना गोलियों का इस्तेमाल करके कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा था।
Battle Of Galwan Film: जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। यह दशकों बाद भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। इस समय सलमान खान को एक हिट फिल्म की तलाश है। उनकी पिछली फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Battle Of Galwan Film: 59 वर्षीय सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर 1.22 मिनट की मोशन पोस्टर क्लिप शेयर की, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। क्लिप के अनुसार, यह फिल्म भारत की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें एक भी गोली नहीं चली थी।
Battle Of Galwan Film: क्लिप में कहा गया है कि समुद्र तल से 15,000 फुट की ऊंचाई पर लड़ी गई यह लड़ाई भारत के अदम्य साहस का प्रमाण है। हालांकि, फिल्म के बारे में अन्य जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है।
Battle Of Galwan Film: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने 2020 में चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया था।