बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मंगलवार को अपने क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमोद राणे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान सलमान के साथ भाई सोहेल खान, अरबाज खान और मां सलमा खान भी मौजूद थीं। परिवार ने मिलकर दिवंगत मित्र कुमुद राणे को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान काफी भावुक नजर आए और उनके चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिवार के करीबी सदस्य के निधन से खान परिवार शोक में डूबा हुआ दिख रहा है।
अंतिम संस्कार के बाद सलमना खान के साथ उनकी मां हेलेन भी काफी भावुक दिखाई दीं। इस दौरान सोहेल खान ने उन्हें संभालते हुए कार तक लेकर गए। कुमुद राणे खान परिवार की बेहद करीबी मित्र थीं और उनका परिवार के साथ लंबे समय से गहरा जुड़ाव था। इससे पहले भी कई मौकों पर उन्हें सलमान खान और उनके परिवार के साथ देखा गया था। उनके निधन से परिवार और करीबी लोगों में शोक का माहौल है।
बता दें, फिलहाल कुमुद राणे एक सफल बिजेनेसवुमेन थीं। कुमुद दुबई के लग्जरी ब्यूटी लाउंज और सैलून 'रेन ब्यूटी बार' की मालकिन थीं। वहीं कुमुद फिल्म जगत के सलमान खान और संजय कपूर जैसे कई फिल्मी सेलेब्स की करीबी दोस्त थीं। कुमुद का निधन किस वजह से हुआ है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
पिछले महीने हुआ था सुशील का निधन
कुमुद राणे के निधन का दुख ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले महीने सलमान खान ने अपने एक और क्लोज फ्रेंड सुशील कुमार को खोया था। सुशील कुमार कई दशकों से सलमान की जिंदगी का अहम हिस्सा थे और दोनों के बीच गहरा रिश्ता था। उनके निधन के बाद सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इमोशन को शेयर किया था। सलमान ने बताया था कि सुशील उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसे थे। लगातार दो करीबी लोगों को खोने से अभिनेता और उनका परिवार गहरे दुख से गुजर रहा है। सुशील कुमार के निधन के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने अपनी, सुशील कुमार और अपने पिता सलीम खान की पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनके साथ बिताए गए लंबे समय को याद किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि-मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। फिल्म के गाने और टीजर को काफी पसंद किया गया है। फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके रिलीज को पोस्टपोन कर दिया। वहीं अब तक नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।