Get App

Salman Khan: करीबी दोस्त के निधन से टूटे सलमान खान, अंतिम संस्कार में इमोशनल नजर आए भाईजान

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने परिवार के साथ क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सोहेल खान, अरबाज खान, सलमा खान और हेलेन भी मौजूद थीं। अंतिम संस्कार के समय सलमान और परिवार के अन्य सदस्य काफी इमोशनल नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 6:50 PM
Salman Khan: करीबी दोस्त के निधन से टूटे सलमान खान, अंतिम संस्कार में इमोशनल नजर आए भाईजान
सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मंगलवार को अपने क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमोद राणे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान सलमान के साथ भाई सोहेल खान, अरबाज खान और मां सलमा खान भी मौजूद थीं। परिवार ने मिलकर दिवंगत मित्र कुमुद राणे को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान काफी भावुक नजर आए और उनके चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिवार के करीबी सदस्य के निधन से खान परिवार शोक में डूबा हुआ दिख रहा है।

परिवार के साथ आए नजर

अंतिम संस्कार के बाद सलमना खान के साथ उनकी मां हेलेन भी काफी भावुक दिखाई दीं। इस दौरान सोहेल खान ने उन्हें संभालते हुए कार तक लेकर गए। कुमुद राणे खान परिवार की बेहद करीबी मित्र थीं और उनका परिवार के साथ लंबे समय से गहरा जुड़ाव था। इससे पहले भी कई मौकों पर उन्हें सलमान खान और उनके परिवार के साथ देखा गया था। उनके निधन से परिवार और करीबी लोगों में शोक का माहौल है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें