Salman Khan: 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी में सलमान खान नहीं निभा रहे कोई रोल, कॉल की खबरें निकलीं अफवाहें

Salman Khan: जानकारी के अनुसार सलमान खान ने डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद में कैसे भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया है।

अपडेटेड May 30, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान के फोन करके इंटरफेयर करने की अटकलें सच नहीं हैं। ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।

Salman Khan: शुक्रवार को सामने आई उन खबरों में दावा किया गया था कि अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद में दोनों से बात की है। हालांकि एक मीडिया पोर्टल के मुताबिक पता चला है कि ऐसा कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ था।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने एचटी सिटी को बताया- सलमान खान के फोन करके मध्यस्थता करने की अटकलें सच नहीं हैं। ऐसा कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ है।” रणवीर सिंह को 2023 में एक स्टाइलिश टीज़र के माध्यम से डॉन 3 के मुख्य अभिनेता के रूप में कास्ट किया गया था। हालांकि, इसके बाद के सालों फिल्म में कई बार देरी हुई। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देरी का कारण फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी नहीं थे।

सूत्र का कहना है, “रणवीर फिल्म के लिए तैयार हो गए थे और फरहान रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) के तुरंत बाद इसे शुरू करना चाहते थे। हालांकि, रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा को डेट्स दे दी थीं और फिल्म के लिए लुक की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके बाद, प्रशांत वर्मा की वजह से डॉन 3 को अभिनेता की ओर से फिर से टाल दिया गया।”


सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह ने बाद में प्रोडक्शन हाउस को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को प्राथमिकता देने की अपनी योजना के बारे में सूचित किया। उन्हें लगा कि लगातार कई असफल फिल्मों के बाद, इस प्रोजेक्ट में दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ाने की क्षमता है और इसके बाद 'डॉन' के रूप में उनका आना फ्रैंचाइज़ी के लिए बेहतर साबित होगा।”

सूत्रों ने ये भी बताया कि, “धुरंधर के हिट होने के बाद, रणवीर ने 20 दिसंबर, 2025 को 'डॉन 3' से किनारा कर लिया, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक तीन हफ्ते पहले।” बाद में यह विवाद इंडस्ट्री का बड़ा मुद्दा बन गया, जिसमें अभिनेता और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच वित्तीय विवाद की खबरें आईं और फिल्म इंडस्ट्री की संस्थाओं को भी इसमें शामिल होना पड़ा।

रणवीर सिंह फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने FWICE से संपर्क किया। रचनात्मक मतभेद से शुरू हुआ मामला जल्द ही पूरी इंडस्ट्री में फैल गया। खबरों के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित प्री-प्रोडक्शन नुकसान के लिए रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की, जिसके चलते मामला पहले प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (FWICE) और बाद में FWICE तक पहुंचा।

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने संस्था से संपर्क किया था और दावा किया था कि विदेश जर्नी, होटल बुकिंग और 200 से अधिक क्रू सदस्यों की व्यवस्था सहित काफी निवेश किया जा चुका है। पंडित ने यह भी आरोप लगाया कि रणवीर ने एक्सेल के साथ तीन फिल्मों का समझौता किया था और स्क्रिप्ट चर्चाओं के साथ-साथ अनाउंसमेंट शूट में भी शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।