Get App

Salman Khan: "लड़ना नहीं भूला हूं", हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, सोशल मीडिया पर दी खुली चेतावनी

Salman Khan: सलमान खान मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी द्वारा घेरे जाने पर बुरी तरह भड़क गए और "दिमाग खराब है क्या?" कहकर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखे कैप्शंस के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए मीडिया को अपने निजी दुखों पर पैसा न कमाने की कड़ी चेतावनी दी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 20, 2026 पर 9:59 AM
Salman Khan: "लड़ना नहीं भूला हूं", हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, सोशल मीडिया पर दी खुली चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान अपनी बेबाकी और गुस्से के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने अभिनेता का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। एक पारिवारिक और बेहद निजी पल के दौरान पैपराजी (फोटोग्राफर्स) द्वारा घेरे जाने पर सलमान खान बुरी तरह भड़क गए। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर मीडिया के एक वर्ग को कड़ी चेतावनी दे डाली है।

अस्पताल के बाहर क्या हुआ?

मंगलवार की रात सलमान खान अपने परिवार के एक सदस्य से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। जैसे ही वह अस्पताल की इमारत से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद कैमरामैन ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे। अपनी प्राइवेसी (निजता) में इस तरह की दखलअंदाजी देखकर सलमान खान खुद पर काबू नहीं रख पाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें