Get App

Box Office Clash 2026: सलमान खान की 'मातृभूमि' से लेकर कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' तक, 2026 में बॉक्स-ऑफिस पर होंगे ये बड़े क्लैश

Box Office Clash: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े क्लैश दिखने वाले हैं। इस साल कई बड़ी फिल्में आमने-सामने रहकर मुकाबला करती नजर आएंगी। आइए देखते हैं किन फिल्मों के बीच टक्टर देखने को मिलने वाली हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 16:00
Box Office Clash 2026: सलमान खान की 'मातृभूमि' से लेकर कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' तक,  2026 में बॉक्स-ऑफिस पर होंगे ये बड़े क्लैश

राजा शिवाजी-एक दिन
रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में रितेश लीड रोल में है, साथ ही फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके अलावा जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान की 'एक दिन' से सामना होगा। दोनों साथ में 1 मई को रिलीज होगी। एक दिन के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

चांद मेरा दिल-बंदर-तेरा यार हूं मैं
22 मई को एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का क्लैश देखने को मिलने वाला है। इस डेट पर अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' रिलीज होने वाली हैं। वहीं उसी दिन अमन इंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' को भी रिलीज किया जा रहा है, जिसमें आकांक्षा शर्मा लीड रोल में हैं और इसके निर्देशक मिलाप जावेरी हैं।

मैं वापस आऊंगा-है जवानी तो इश्क होना है
वहीं इम्तियाज अली की कोर रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को रिलीज हो रहा है, जिसमें वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में दिखने वाले हैं। इसके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मातृभूमि-नागजिला
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज लगातार टल रही है। खबर है कि इसे 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन की सुपरनैचुरल कॉमेडी 'नागजिला' से होता दिखने वाला हैं।

खोसला का घोसला 2-वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
2006 में नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, तारा शर्मा सलूजा और परवीन डबास धमाल मचाते दिखेंगे। जबकि रवि किशन इस बार नई एंट्री करेंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को दस्तक देगी और इसका क्लैश सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' से होने वाला हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें