Salman Khan: परेंट्स की शादी को लेकर सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 5 साल तक सलीम खान से नहीं की थी बात

Salman Khan: सलमान खान ने बताया कि 1964 में उनके पिता सलीम खान द्वारा सलमा से शादी करने के बाद, उनके नाना ने उनके पिता से बात करना बंद कर दिया था।

अपडेटेड Oct 18, 2026 पर 12:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब सलमा और सलीम एक-दूसरे के सामने वाले अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों को प्यार हो गया और 1964 में उन्होंने शादी कर ली।

Salman Khan: बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे उनके नाना, उनके पिता और स्क्रीनराइटर सलीम खान से सालों तक बात नहीं करते थे, क्योंकि वे सलीम खान और सलमान की मां सलमा खान की शादी से नाराज थे।

सलमान ने सलीम खान से माफी मांगी

शो के एक एपिसोड के दौरान सलमान शो की 'जीरो-टॉलरेंस' पॉलिसी के बारे में बात कर रहे थे और बता रहे थे कि कैसे कंटेस्टेंट्स अक्सर अपने किए पर पछताते हैं। अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने पिता से माफी मांगी है। उन्होंने पिता से कहा कि अगर कभी उन्होंने उन्हें निराश किया हो या कोई ऐसी बात कही हो जिससे उन्हें दुख पहुंचा हो तो वे उन्हें माफ कर दें।

'इसमें कोई धार्मिक पहलू नहीं था'


सलमान ने अपने नाना का किस्सा सुनाया, जो सलमा और सलीम खान की शादी से नाराज थे। उन्होंने बताया कि उनके नाना को इस शादी से कोई धार्मिक ऐतराज नहीं था, बल्कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी व्यक्ति से शादी कर रही है।

उन्होंने कहा- "मैं आपको बता दूं कि जब मेरे माता-पिता की शादी हुई तो इसमें कोई धार्मिक पहलू नहीं था। सिर्फ मेरे नाना इसलिए नाराज थे, क्योंकि मेरी मां एक ऐसे हैंडसम आदमी से शादी कर रही थीं जो एक्टर बनना चाहता था। उन्हें बस इस बात से ऐतराज था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के किसी इंसान से शादी कर रही हैं। मेरी मां के भाई-बहनों को इससे कोई दिक्कत नहीं थी। वे मेरे पिता को पसंद करते थे, लेकिन मेरे नाना को चिंता थी कि उनकी बेटी उस माहौल में कैसे रहेगी।"

सलमान के नाना ने 5 साल तक सलीम खान से बात नहीं की

सलमान ने आगे बताया- "उन्होंने मेरे पिता से पांच साल तक बात नहीं की। जब सोहेल का जन्म हुआ तो मेरे नाना माहिम से बांद्रा मिठाई लेकर आए। उन्हें इस बात का बहुत पछतावा था कि वे अपने नाती-पोतों को बड़े होते हुए नहीं देख पाए और इतने अच्छे इंसान से बात नहीं कर पाए, क्योंकि उनके मन में कुछ बातें थीं। यह पछतावा उनके आखिरी सांस तक रहा। एक-दो बार जब मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ और मम्मी अपने मायके चली गईं तो नाना ने उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया। उन्होंने कहा- 'अपने घर वापस जाओ। तुम कभी भी आ सकती हो, लेकिन लड़-झगड़ कर यहां नहीं आ सकतीं।'"

सलीम खान और सलमा खान की लव स्टोरी

सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब सलमा और सलीम एक-दूसरे के सामने वाले अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों को प्यार हो गया और 1964 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने 'सलमा' नाम अपना लिया। इस जोड़े के चार बच्चे हुए- सलमान, अरबाज, सोहेल खान और उनकी बेटी अलवीरा अग्निहोत्री।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।