Get App

Salman Khan: 'बेडरूम की बातें वहीं तक रहनी चाहिए लिविंग रूम में नहीं आनी चाहिए', अपनी लव लाइफ को छिपाकर रखने पर बोले सलमान खान

Salman Khan: करण जौहर के शो में नजर आए सलमान खान को पहली बार अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजों पर इतना खुलकर बात करते हुए देखा गया है। शो में एक्टर ने आमिर खान की तीसरी शादी से लेकर अपनी डेटिंग लाइफ तक पर बेबाकी से बात की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 2:08 PM
Salman Khan: 'बेडरूम की बातें वहीं तक रहनी चाहिए लिविंग रूम में नहीं आनी चाहिए', अपनी लव लाइफ को छिपाकर रखने पर बोले सलमान खान
करण जौहर ने सलमान से शादी के बारे में पूछा और फिर वही सवाल दोहराया, 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' इस पर सलमान हंस पड़े और कहा कि उन्होंने वह बात इसलिए कही थी क्योंकि वे अपनी डेटिंग लाइफ या रिश्तों के बारे में बात नहीं करना चाहते थे।

Salman Khan: 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के पहले एपिसोड में करण जौहर ने एक मजेदार किस्सा याद किया। इसमें आमिर खान ने कहा था कि वे सलमान खान के हाथ-पैर बांधकर उनकी शादी करवा देंगे, जबकि सलमान खान ने कहा था कि वे आमिर के हाथ-पैर बांध देंगे ताकि वे दोबारा शादी न कर सकें! हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्राट से शादी की है, जो उनकी तीसरी शादी है।

सलमान ने क्या कहा

करण जौहर ने सलमान से शादी के बारे में पूछा और फिर वही सवाल दोहराया, 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' इस पर सलमान हंस पड़े और कहा कि उन्होंने वह बात इसलिए कही थी क्योंकि वे अपनी डेटिंग लाइफ या रिश्तों के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। एक्टर ने कहा, "क्योंकि आप लोग बार-बार कहते रहते हैं कि 'आप फलां इंसान को डेट कर रहे हैं'... और आपको कभी पता नहीं होता कि वही इंसान आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए रहने वाला है या नहीं। फिर वह इंसान किसी और से शादी कर लेता है। 15-16 साल की उम्र से ही मेरे मन में यही बात रही है।"

'मैं किसी और को दोष नहीं दे सकता'

सलमान ने आगे बताया कि उनके पिता सलीम खान ने उन्हें सलाह दी थी कि बेडरूम की बातें बेडरूम तक ही सीमित रखें, उन्हें लिविंग रूम (बाहर) तक न लाएं। एक्टर ने कहा- "मुझे नहीं लगता कि लोग मेरे साथ नहीं रहना चाहते। आगे चलकर मेरे भी बच्चे होंगे। मुझे किसी ने रोका भी नहीं है। कोई यह शिकायत नहीं कर सकता कि 'मैं यह चाहता था, लेकिन पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई और इसी वजह से मुझे कोई पार्टनर नहीं मिल पाया।' मैं इसके लिए किसी और को दोष नहीं दे सकता।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें