रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं हाल ही में शो को लेकर मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। मेकर्स ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के रिलीज डेट की आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। मेकर्स ने शो का दिलचस्प प्रोमो रिलीज कर डेट का खुलासा किया है। 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर से होगा। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार मेकर्स दर्शकों के लिए कई अनदेखे ट्विस्ट और सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।
मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए बिग बॉस 20 का टीजर सलमान खान की एक शानदार घोड़े के साथ ग्रैंड एंट्री से शुरू होता है और बोलते हैं, “जो करण अर्जुन में हुआ था, वह अब बिग बॉस में होगा… तथास्तु!” इस डायलॉग और टीजर में दिए गए हल्के विजुअल हिंट ने फैंस की एक्साईटमेंट और बढ़ा दी है। अब दर्शक नए सीजन में आने वाले ट्विस्ट और सरप्राइज को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
बिग बॉस के सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को सिर्फ JioHotstar और COLORS पर होगा। फैंस इस सीजन को JioHotstar पर रात 9:30 बजे वहीं COLORS पर रात 10:30 बजे से देख पाएंगे। वहीं इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिग बॉस के 19वें सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने उठाई थी। फिलहाल फैंस इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
नए सीजन पर सलमान खान ने क्या कहा
नए सीजन के बारे में बात करते हुए, सलमान खान ने कहा, “बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नए डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लाता है। लेकिन इस सीज़न में, इसके दिल में एक मिस्ट्री है जो इसे पहले देखी गई किसी भी चीज से अलग बनाती है। पहला हिंट पहले ही आ चुका है, आपको बस इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं बिग बॉस हिंदी सीजन 20 के शुरू होने पर ऑडियंस के सुरागों को एक साथ जोड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।”
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इस सीजन को लेकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने पूछा, “पुराने कंटेस्टेंट वापस आ गए हैं????”, जबकि दूसरे ने लिखा, “मतलब पुराने कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे? तथास्तु।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “पुराने कंटेस्टेंट के नए मिक्स के साथ।” वहीं, कई लोगों के मुताबिक टीजर में कंटेस्टेंट्स की जोड़ियों में एंट्री का संकेत दिया गया है। लेकिन टीजर का असली मतलब क्या है, इसका खुलासा अब शो के प्रीमियर के बाद ही होगा।