देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान खान, फिल्म 'मातृभूमि' का 'जय हिंद' गाना आउट!

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘जय हिंद’ का लिरिकल वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सिर्फ दो दिन नहीं, बल्कि पूरे साल होनी चाहिए। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है।

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सलमान खान ने शेयर किया फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना ‘जय हिंद’, बोले- देशभक्ति सिर्फ 2 दिन नहीं, पूरे साल होनी चाहिए

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। दशहरे के मौके पर उन्होंने फिल्म के गाने ‘जय हिंद’ का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही सलमान ने देशभक्ति को लेकर एक खास संदेश भी दिया।

देशभक्ति को लेकर सलमान ने दिया ये स्पेशल मैसेज

सलमान ने कहा कि अपनी मातृभूमि के लिए प्यार, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए साल के सिर्फ दो दिन काफी नहीं हैं। यह भावना पूरे साल बनी रहनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उम्मीद है लोगों को गाना पसंद आएगा, और अगर पसंद नहीं आया तो वे इस गाने के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बात कह सकते हैं।


गाने से जुड़ी ये खास बातें बनाती है इसे और फेमस-

गाने का नाम: जय हिंद

सिंगर: स्टेबिन बेन

म्यूजिक: हिमेश रेशमिया

लिरिक्स: समीर अंजान

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट से जुड़ी कुछ खास बातें

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है। इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान फिल्म्स ने बनाया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) भी नजर आएंगी। इसकी कहानी 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।