
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा ने अपने हेल्थ पॉडकास्ट में कहा, "मैंने अपनी लाइफ में कई बदलाव किए थे और अपनी बनाई हुई रूटीन से काफी खुश थी। लेकिन एक चीज थी जिसे मैं चाहकर भी कंट्रोल नहीं कर पा रही थी,वह है बार-बार फोन की तरफ हाथ बढ़ाना।"(Photo: Samantha Instagram)
सामंथा ने बताया, "मेरा फोन के साथ जो रिश्ता था, उसे लेकर मैं खुद से सवाल करने लगी थी। मुझे बार-बार ऐसा लगने लगा कि 'ये मेरा काम है, और मुझे करना ही है', जबकि अंदर से मुझे यह ठीक नहीं लग रहा था।” (Photo: Samantha Instagram)
एक्ट्रेस ने बताया कि फोन की लत से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। एक्ट्रेस ने तीन दिन का डिजिटल डिटॉक्स किया। उन्होंने बताया, "मैं तीन दिनों के लिए बिना फोन के मौन रही।"(Photo: Samantha Instagram)
सामंथा ने बताया, "फोन की लत को दूर रखने के लिए मैंने तीन दिनों तक बिना फोन के रही न कोई बातचीत, न किसी से आंख मिलाना, न पढ़ना, न लिखना और न ही किसी तरह की बाहरी एक्साईटमेंट थी। इस दौरान दिमाग धीरे-धीरे शांत हो जाता है।"(Photo: Samantha Instagram)
सामंथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी की थी, हालांकि दोनों का कुछ दिन बाद तलाक हो गया। अब एक्ट्रेस का नाम फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात सार्वजनिक नहीं की है।(Photo: Samantha Instagram)
हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु को वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में देखा गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। (Photo: Samantha Instagram)