Samay Raina: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जहां 'ऐल्फा' को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों की राय बंटी हुई है, वहीं कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी का समर्थन करते हुए एक स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पूरा थिएटर बुक किया। यह समर्थन तब दिया गया जब ये दोनों एक्ट्रेस उनके दोबारा शुरू हुए शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के पहले एपिसोड में नजर आईं थीं।
