'बाद में एहसास हुआ कि मैं गलत था...': समय रैना ने पहली बार मानी गलती, मुंबई पुलिस से की ये अपील

India's Got Latent Row: कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब शो पर आपमानजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज एक मामले के संबंध में महाराष्ट्र साइबर के समक्ष सोमवार को बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी के मुताबिक समय रैना ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई। शो के दौरान सबकुछ फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा, वह बिना सोचे-समझे कहा

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
India's Got Latent Row: समय रैना ने अपने बयान में कहा कि शो के दौरान उन्होंने जो कहा उस पर उन्हें गहरा अफसोस है

India's Got Latent Row: कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अपनी और रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणियों को लेकर कई हफ्तों तक चले विवाद के बाद आखिरकार अपनी गलती मान ली है। रैना सोमवार को नवी मुंबई में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष पेश हुए। अपने बयान में रैना ने अपनी टिप्पणियों पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए स्वीकार किया कि जो कुछ भी हुआ वह शो के फ्लो में हो गया। समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपने बयान में कहा कि शो के दौरान उन्होंने जो कहा उस पर उन्हें गहरा अफसोस है। उन्होंने कहा कि बाद में एहसास हुआ कि मैं गलत था।

कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब शो पर आपमानजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज एक मामले के संबंध में महाराष्ट्र साइबर के समक्ष सोमवार को बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी के मुताबिक समय रैना ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई। शो के दौरान सबकुछ फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा, वह बिना सोचे-समझे कहा। कॉमेडियन ने कहा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने बयान में समय रैना ने यह भी कहा है कि विवाद की वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनका कनाडा ट्रिप भी अच्छा नहीं रहा। रैना ने अपने बयान में कहा, "शो के दौरान जो कुछ भी हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए अतिरिक्त सावधानी रखूंगा।"


सूत्रों के अनुसार, "रैना ने आगे कहा कि शो के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह फ्लो में हो गया। उनका वह कहने का कोई इरादा नहीं था।" इसके अलावा, कॉमेडियन ने कहा कि उनके शो को लेकर पूरे विवाद ने उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर डाला है।

महाराष्ट्र साइबर सेल पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रहा है। दरअसल, कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता और सेक्स पर भद्दी टिप्पणियां की थी। इसके बाद रैना और इलाहाबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल ने मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए रैना को कई बार तलब किया था। उन्होंने बताया कि हाल में विदेश से लौटा रैना म्हापे स्थित जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश हुआ और उसने अपना बयान दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें- Kunal Kamra Remark Row: कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब, कॉमेडियन का माफी मांगने से इनकार, बोले- 'मैं भीड़ से नहीं डरता'

अधिकारी ने बताया कि रैना सोमवार दोपहर में कार्यालय पहुंचा था। उसने यहां पांच घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराया। वह करीब पौने सात बजे कार्यालय से चला गया। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पहले रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखर्जी और अन्य के बयान दर्ज किए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।