Samay Raina: 'असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाती...', 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नीट पेपर लीक पर बोले समय रैना

Samay Raina: समय रैना का नीट पेपर लीक पर कमेंट 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके द्वारा कॉमेडियन की आलोचना करने और उन्हें 'प्रिविलेज्ड' कहे जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 11:30 AM
एपिसोड का वह खास क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आते ही, कई लोगों ने एक अहम मुद्दे पर बात करने के लिए समय की तारीफ की।

Samay Raina: समय रैना ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड में NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) पेपर लीक के मुद्दे पर बात की। यह सब तब शुरू हुआ जब शो में गेनी कामकी नाम की एक कंटेस्टेंट ने अपनी सिंगिंग का हुनर ​​दिखाया। अपनी परफॉर्मेंस के बाद, उन्होंने बताया कि वह गुवाहाटी से हैं और होम्योपैथी की स्टूडेंट हैं।

बातचीत के दौरान, कामकी ने बताया कि भले ही वह पहली बार मुंबई आई थीं, लेकिन कॉलेज में अटेंडेंस की वजह से उन्हें अगले ही दिन वापस जाना था। इस पर समय ने मजeक में उनसे एलोपैथी की पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने NEET पेपर लीक से जुड़े विवाद की ओर इशारा करते हुए कहा, "आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं।"

एपिसोड का वह खास क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आते ही, कई लोगों ने एक अहम मुद्दे पर बात करने के लिए समय की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "कम से कम किसी सेलिब्रिटी में तो हिम्मत है।" दिलचस्प बात यह है कि समय रैना का यह कमेंट 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके द्वारा कॉमेडियन की आलोचना करने और उन्हें 'प्रिविलेज्ड' (विशेषाधिकार प्राप्त) कहे जाने के कुछ दिनों बाद आया है। जानकारी के लिए बता दें कि CJP राष्ट्रीय राजधानी में NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रही है।


दिपके 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' शो में आए थे, जहां उन्होंने कहा, "मैं 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में नहीं जाऊंगा। मुझे यह पसंद नहीं है। क्योंकि इसमें यह सोच है कि 'हम क्यों लड़ें? हमें आसान रास्ता अपनाकर निकल जाना चाहिए'। आप इसलिए निकल पाते हैं क्योंकि आप प्रिविलेज्ड (सुविधा-संपन्न) हैं।"

वहीं, समय रैना पिछले महीने अपने विवादित शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के दूसरे सीज़न के साथ लौटे। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी शामिल थीं। शुक्रवार को रिलीज़ हुए दूसरे एपिसोड में हर्ष लिम्बाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर गेस्ट के तौर पर आए थे। 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।