TV Actress Sanchita Ugale Suicide: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। उनको लेकर 15 जून 2026 को सुबह कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि उनका 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह मामला कथित तौर पर आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिवार, आधिकारिक प्रतिनिधियों या पुलिस की ओर से डिटेल्स उपलब्ध नहीं थी। टीवी इंडस्ट्री इस खबर से सदमे में है। टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है।
