Sanjay Dutt: 'आपकी फिल्म ने इतिहास रच दिया', 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर के फैन बने संजय दत्त

Sanjay Dutt: 21 साल की प्रोड्यूसर के जोश और जुनून की तारीफ करते हुए संजय ने लिखा- "एक छोटी सी फिल्म को इतना बड़ा बनाने के लिए जुनून की जरूरत होती है। जिस तरह से आपने सभी के आशीर्वाद के साथ लोगों को एक साथ जोड़ा है, वह वाकई शानदार है!

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है जो उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है।

Sanjay Dutt: फिल्म रिलीज होने के दो महीने बाद संजय दत्त ने 'हनुमान अंश' की सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर 21 साल की अनुप्रिया नागर की जमकर तारीफ की। अनुप्रिया के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर करते हुए संजय ने लिखा, "मैंने कई फिल्में आते-जाते देखी हैं और कुछ इतिहास बनते। लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में आपने @hanumanansh के लिए जो हासिल किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है!

उनके जोश और जुनून की तारीफ करते हुए संजय ने लिखा- "एक छोटी सी फिल्म को इतना बड़ा बनाने के लिए जुनून की जरूरत होती है, जिस तरह से आपने सभी के आशीर्वाद के साथ लोगों को एक साथ जोड़ा है वह शानदार है! भगवान तुम्हें खुश रखे बच्चे। मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुम्हारे सभी प्रोजेक्ट्स में हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। तुम्हारी कहानी तो बस अभी शुरू हुई है।

वहीं कमेंट्स सेक्शन में अनुप्रिया ने लिखा- "संजय सर, इतनी शानदार सिनेमाई विरासत रखने वाले व्यक्ति की तरफ से कही गई आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। आपके आशीर्वाद और मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।" इससे पहले अनुप्रिया ने फिल्म के 'चमत्कारी' बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात की थी।


अनुप्रिया ने मीडिया को बताया, "हम तीन महिलाएं हैं। मैं सबसे छोटी हूं। हम तीन पीढ़ियों की महिलाएं फिल्म से जुड़ी हैं। अनुप्रिया को फिल्म के फंड में योगदान देने का प्रारंभिक विचार महाराज जी से आया था। महाराज जी ने बोला, 'तुमने इतने साल यूके में पार्ट-टाइम जॉब की है। तुम अपनी भक्ति के प्रति इस फिल्म में पूरी तरह से क्यों ना लगा दो?' मैंने भी बिना सोचे-समझे लगा दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

अनुप्रिया ने कहा कि मैं एक गलतफहमी भी दूर करना चाहती थीं। "लोगों को लगता है कि मैंने फिल्म के लिए पूरी रकम लगाई है। मैं सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर हूं और मैंने कुल इन्वेस्टमेंट का एक-तिहाई हिस्सा लगाया है।"

67 दिनों के बाद, 'हनुमान अंश' अभी 216 शो में चल रही है और आज इसने ₹0.04 करोड़ की नेट कमाई की है—हिंदी (दिन 67)- 187 शो से ₹0.02 करोड़, और तेलुगु (दिन 4), 29 शो से ₹0.02 करोड़। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹394.97 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹334.52 करोड़ हो गया है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है जो उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है। यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।