Love And War First Looks: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े और बेहद टैलेंटेड स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। बेसब्री से फिल्म से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब मेकर्स ने फिल्म की मच अवेटेड पहली झलक पेश कर दी है। जी हां, फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया गया है।
रणबीर कपूर जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में खून से भीगे दिख रहे हैं और किरदार में परफेक्शन के साथ डूबे हुए नजर आ रहे हैं। SLB के हर प्रोजेक्ट की तरह इस प्रोजेक्ट में भी बारीकी से हर एक बात पर ध्यान दिया गया है, जिसका सबूत यह पोस्टर है। पोस्टर से यह साफ है कि फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली है।
रणबीर इस तरह के अवतार में पहले कभी नहीं देखे गए हैं और दर्शकों ने भी लव एंड वॉर में उनके इस तरह के लुक की उम्मीद नहीं की थी। पोस्टर में रणबीर कपूर गाड़ी में बैठे हैं। एक हाथ बाहर लटका है और बांह से खून बह रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है -वो रुतबा, वो रब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को...
SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।
संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।